Answer for ड्रिल बिट में मार्जिन क्या होती है ?

फ्ल्यूट के किनारे-किनारे ड्रिल की पूरी लम्बाई में एक चमकदार धारी-सी बनी होती है, इसे मार्जिन कहते हैं। सुराख करते समय यही भाग जॉब के सम्पर्क में आता है। इसी के अनुसार ड्रिल का पूरा व्यास मापा जाता है।

बॉडी क्लीयरैन्स Body Clearance
बॉडी पर मार्जिन के अतिरिक्त जो उभरा हुआ भाग रहता है, वह बॉडी क्लीयरैन्स कहलाता है। इसका व्यास मार्जिन की अपेक्षा कुछ कम होता है। इस प्रकार यह सुराख करते समय जॉब की सतह से रगड़कर नहीं चलता है तथा ड्रिल को गर्म होकर खराब होने से बचाता है।

वैब Web
ड्रिल के अक्ष पर फ्ल्यूट्स के मध्य की जो उभरी मोटाई शेष रहती है, उसे वैब कहते हैं।

प्वॉइण्ट Point
डिल का नीचे का भाग प्वॉइण्ट कहलाता है। यह कोण के रूप में बना होता है। इसका कोण अलग-अलग धातु के लिए अलग-अलग रखा जाता है। इसका प्वॉइण्ट 118° के कोण पर साधारणत: ग्राइण्ड किया जाता है। प्वॉइण्ट का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर उसे निम्न चार भागों में बाँटा जा सकता है

लिप Lip
डिल की काटने वाली धार ही लिप कहलाती है। यह धार ड्रिल के प्रत्येक फ्ल्यूट के साथ होती है। लिप की लम्बाई व कोण एक बराबर रहना चाहिए, अन्यथा सुराख सही नहीं होता है।

लिप क्लीयरैन्स Lip Clearance
काटने वाली धार के पिछले भाग को एक विशेष कोण पर ग्राइण्ड किया जाता है, यही लिप क्लीयरैन्स कहलाता है। यह कोण कठोर धातुओं में सुराख करने के लिए कम तथा नर्म धातुओं में सुराख करने के लिए अधिक रखा जाता है। सामान्य रूप से यह कोण 8 से 15 तक रखा जाता है। इस कोण के कारण ही कटिंग एज धातु काटती है तथा पिछला भाग धातु के सम्पर्क में नहीं आने पाता।

Back to top button