Answer for त्वचा की क्या -क्या समस्या है

त्वचा की क्या -क्या समस्या है
ब्लैक हैडस-स्किन के छिद्रों में सिबमजम जाने के कारण ब्लैक हैडस होते हैं। इस स्थिति को रोका नहीं जा सकता क्योंकि यह स्किन के प्रकार पर आधारित होता है।

व्हाइट हैडस-सिबम के स्राव के बाद बंद हो गये छिद्रों के न खुलने के कारण व्हाइट हैड्स होता है। व्हाइट हैडस को सिलिया भी कहते हैं। __मुंहासे-तेल वाली चमड़ी के कारण जवानी में मुंहासे हो जाना आम बात है। तैलीय ग्रन्थी के कारण ब्लैक हैडस हो जाते हैं। जब इनमें संक्रमण होता है तो मुंहासे होते हैं।

पिगमेंटेशन-स्किन में होने वाले मेलेनिन के फेरबदल और स्किन में होने वाले आंतरिक फेरबदल के कारण पिगमेंटेशन होता है। पिगमेंटेशन में स्किन पर हल्का और गहरा गोल दाग़ दिखाई देता है। इसके होने के अन्य भी कई कारण हैं।

तिल-तिल छोटे और गहरे रंग के होते हैं। छोटे तिल सुन्दरता में बढ़ोतरी करते हैं, परन्तु बड़े तिल अच्छे नहीं लगते।

Back to top button