Answer for थ्रेड पिच गेज Thread Pitch Gauge क्या होता है ?

यह भी रेडियस गेज या फीलर गेज के समान कार्बन स्टील की पत्तियों का बना होता है। इन पत्तियों (blades) की साइज को विभिन्न पिचों की थ्रेडों की प्रोफाइल (profile) के अनुसार कंगूरेनुमा (zig-zag) काटा गया होता है। प्रत्येक ब्लेड पर थ्रेड की पिच अंकित की गई होती है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। इसको स्क्रू पिच गेज के नाम से भी जाना जाता है। उपयोग के समय ब्लेड की पूरी लम्बाई को प्रयोग में लाना चाहिए, इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

वैक्यूम गेज Vacuum Gauge
इस प्रकार के गेज का प्रयोग वैक्यूम में दाब मापन हेतु किया जाता है। सामान्यता वैक्यूम को दो वर्गों उच्च वैक्यूम एवं निम्न वैक्यूम में वर्गीकृत किया जा सकता है। इन दोनों प्रकारों के वैक्यूम में दाब मापन की आवश्यकता बनी रहती है। इस कारण हेतु वैक्यूम गेज का प्रयोग किया जाता है।

टायर दाब गेज Tyre Pressure Gauge
इस प्रकार के गेज का प्रयोग ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में वाहन टायर के दाब मापन हेतु किया जाता है। वाहनों में टायर एक आवश्यक अवयव है, अतः इसे व्यवस्थित क्रियाशील बनाए रखना चालक का कर्तव्य है। सामान्यता इस गेज में एक डायल होता है जिसमें एक हौज पाइप संयोजित ल्व बॉडी पर प्रवेश कराया जाता है; जो अन्तः दबी हुयी वायु का मान पौण्ड प्रति वर्ग इंच या किग्रा प्रति वर्ग सेन्टीमीटर में डायल पर दर्शाता है।

Back to top button