Answer for नाइफ-एज रेती कैसी होती है ?

जैसा कि नाम से विदित है, इस रेती की अनुप्रस्थ काट चाकू की काट के समान होती है। इसकी एक एज नुकीली (sharp) होती है। इसकी काट – का एंगिल 10 का होता है। इसके दोनों फलकों पर डबल कट दाँते होते हैं। इसका प्रयोग अति तंग स्थानों पर रेताई करने के लिए किया जाता है।

नीडिल रेती Needle File
नीडिल रेती बहुत बारीक अनुप्रस्थ काट की होती है जबकि काट की आकृति (shape) विभिन्न प्रकार की रहती है। इसका प्वॉइण्ट नुकीला रहता है। इसकी लम्बाई 10-20 सेमी होती है। इनकी टैंग गोल होती है तथा हाथ से सीधे पकड़ी जाती है अर्थात् हैण्डिल (handle) का काम करती है। ये रेतियाँ बहुत हल्के कार्यों में प्रयोग की जाती हैं।

दाँतों की कटिंग के आधार पर On the Basis of Cutting of Teeth
दाँतों की आकृति (shape) का रेती की उपयोगिता पर सीधा प्रभाव पड़ता है। दाँतों की कटिंग के आधार पर रेती निम्न प्रकार की होती है

सिंगल कट रेती Single Cut File
इन रेतियों में दाँत फलक पर सीधी रेखाओं में बने होते हैं। ये रेखाएँ परस्पर समान्तर होती हैं तथा फलक की केन्द्र रेखा से 60° पर होती हैं। इन रेतियों से धातु कम कटती है, परन्तु सतह अच्छी प्रकार परिष्कृत होती है। इनका प्रयोग औजारों की धार बनाने के लिए तथा कठोर धातुओं को रेतने के लिए किया जाता है। दाँतों का झुकाव इस प्रकार होता है कि आगे चलने पर ही रेती रेतने का कार्य करती है।

डबल कट रेती Double Cut File
इन रेतियों में केन्द्र रेखा से 60° पर पहले कट की दाँतों की रेखाएँ होती हैं। इन्हीं लम्बे दाँतों को दूसरी दिशा में दूसरे कट से काटकर डायमण्ड आकृति के दाँते काट दिए जाते हैं। यह दूसरा कट केन्द्र रेखा से 75° से 80° तक झुका होता है। नुकीले दाँते होने से यह रेती तेजी से व ज्यादा माल काटती है, परन्तु इसके द्वारा प्राप्त सतह चिकनी नहीं होती। रफ कार्यों के लिए इसी रेती का प्रयोग किया जाता है।

Back to top button