Answer for पाइप फिटिंग में कौन से सामान का उपयोग होता है ?

फोर-वे क्रॉस Four-way Cross
यह धन (+) के चिन्ह के समान होता है। इसका प्रयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है, जहाँ चारों दिशाओं में पाइप फिटिंग की आवश्यकता होती हो। इसके चारों सिरों पर पाइप के समान चूड़ियाँ कटी होती हैं। विषयिक दृष्टिकोण से जल संचरण में प्रयुक्त की जाने वाली प्लम्बर ट्रेड की युक्तियों का समावेश यहाँ नहीं किया गया है।

फैरूल Ferrul
यह एक प्रकार की यूनियन के समान होता है। इसका प्रयोग प्रायः घरेलू वाटर सप्लाई में मीटर के पास किया जाता है। यह दो पाइपों को जोड़ने का ऐसा साधन है जिसके द्वारा उन पाइपों को बीच से सरलता से खोला जा सके, क्योंकि सकिट द्वारा जुड़े पाइप को बीच में से खोलने में कठिनाई आती है। यह दो भागों में बना होता है। इसके दोनों सिरों पर टेपर चूड़ी कटी होती है। इन दोनों भागों को जोड़ने के लिए एक कपलिंग नट की इसी में व्यवस्था रहती है। इस नट द्वारा ही इसे सरलता से खोला या कसा जा सकता है।

रिड्यूसर Reducer
किसी बड़े व्यास की पाइप लाइन को जोड़ने के लिए रिड्यूसर का प्रयोग किया जाता है। यह सॉकेट के समान होते हैं, परन्तु इनका एक सिरा अधिक व्यास का होता है। पानी का दाब भी इसके प्रयोग से बढ़ाया जा सकता है।

Back to top button