Answer for पेंचकस Screw Driver क्या होता है ?

यह औजार किसी पेंच (screw) को कसने या खोलने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे चपटे टिप के गोल रॉड में लकड़ी आदि का हैण्डिल लगाकर बनाया जाता है। इसके नवीन उन्नत रूप भी बाजार में उपलब्ध हैं।

मुख्य भाग Main Parts
इसके तीन मुख्य भाग होते हैं

हैण्डिल Handle
पेंचकस में प्रायः लकड़ी या प्लास्टिक के हैण्डिल लगाए जाते हैं। लकड़ी के हैण्डिल में उसको फटने से बचाने के लिए लोहे के रिंग के रूप में फैरूल लगाया जाता है।

ब्लेड या टिप Blade or Tip
यह शैंक का नीचे का भाग होता है। इसे चपटा करके शैंक से बड़ी माप में टेपर करके बनाया जाता है। इसे टिप भी कहते हैं। यह भाग हार्ड तथा टैम्पर भी किया जाता है।लम्बाई आधारित प्रकार Length Based Types इनकी लम्बाई हैण्डिल छोड़कर मानी जाती है। ये विभिन्न लम्बाई के 50 मिमी से 500 मिमी अथवा 2″ से 18″ तक के होते हैं। इस श्रेणी के पेंचकस निम्नलिखित प्रकार के होते हैं

साधारण फ्लैट पेंचकस Ordinary Flat Screw Driver
ये साधारणतः सभी प्रकार के पेंच (screw) कसने, खोलने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। ये छोटे-बड़े विभिन्न साइज में आते हैं। इन पर लकड़ी या प्लास्टिक का हैण्डिल लगा होता है। ये कार्य के अनुसार लाइट ड्यूटी स्क्रू ड्राइवर या हैवी ड्यूटी स्क्रू ड्राइवर होते हैं। इनका बिट चपटा होता है।

पैट या ब्लेड पेंचकस Offset or Blade Screw Driver .2Nos of blades at 90°
ये पेंचकस भी चपटे ब्लेड या बिट के होते हैं। इनकी शैंक दोनों ओर से 90° के कोण पर मुड़ी रहती है तथा दोनों सिरों पर बिट बने होते हैं। इनका प्रयोग कम स्थान होने पर या तिरछा स्थान होने के कारण साधारण पेंचकस जहाँ प्रयोग न हो सके, वहाँ किया जाता है।

रैचिट स्क्रू पेंचकस Ratchet Screw Driver
इस प्रकार के पेंचकस में एक स्प्रिंग तथा रैचिट, हैण्डिल के पेंच के अन्दर फिट किया जाता है। हैण्डिल के बाहर एक बटन लगा होता है। इस बटन को दबाने पर स्प्रिंग के द्वारा रैचिट, पेंचकस की शैंक को घुमाने लगती है। इस बटन को छोड़ते ही जक पुनः अपने स्थान पर घूमकर स्प्रिंग को भी पूर्व स्थिति में कर देती है। इसके द्वारा बहुत शीघ्रता से पेंचों को कसा या खोला जा सकता है।

Back to top button