Answer for पैच पॉकेट किसे कहते है

जब मूल कपड़े पर किसी भी आकार का कपड़ा जेब बनाने के उद्देश्य से या कपड़े के दोष छुपाने के उद्देश्य से लगाया जाए तो उसे पैच पॉकेट कहा जाता है। यह कपड़ा उसी रंग का तथा दूसरे रंग का भी हो सकता है। इनमें टक्स, प्लीटस, छोटी-छोटी झालर, लेस आदि का भी सजावट के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इनके मध्य भाग में तरह-तरह के स्टिकरों का भी प्रयोग होता है। बच्चों के वस्त्रों में तो मोटिफ स्टिकर, लेस रिब्बन का प्रयोग करके सजाते हैं, लेकिन बड़ों के वस्त्र जैसे सफारी सूट या मर्दानी कमीज की जेबें प्रायः टक्स, प्लीट्स से ही सजाते हैं।

Back to top button