Answer for पैटर्न मैनिपुलेशन का क्या अर्थ होता है

अपनी आवश्यकता के अनुसार Bodice Block पैटर्न में परिवर्तन करके अपने उद्देश्य को किसी भी तरीके से bodice block के सहारे से dress पैटर्न विकसित करने के लिए bodice block में dart को dress पैटर्न में जरूरत के अनुसार स्थान परिवर्तन किया जाता है। जैसा कि ऊपर के पैटर्न में डार्ट गला, कन्धा तथा आर्म होल में परिवर्तन दिखाया गया है। यदि आवश्यकता पड़े तो डार्ट को हटा कर seam के अन्दर fullness लिया जा सकता है। डार्ट के स्थान पर वस्त्र में जरूरत के अनुसार गैदर्स प्लीट्स अथवा tucks भी डाला जा सकता है। यह gathers, pleats, tucks आदि वस्त्र की आवश्यकता के अनुसार yoke के अन्दर set किया जा सकता है। Bodice block की dart को भिन्न-भिन्न स्थान पर परिवर्तन करने की आवश्यकता होती है। वस्त्र के fashion तथा style के आधार पर लम्बाई की बढ़ोतरी और arm hole तथा neck की बढोतरी, balance (अनुपात) आदि अनुरूप ढंग से किया जाता है। Fashion और style के अनुसार sleeve block की चौड़ाई, लम्बाई की बढ़ोतरी तथा कमी की जाती है। Fit sleeve block से भिन्न-भिन्न प्रकार की sleeve pattern की तैयारी तथा collar pattern से भिन्न-भिन्न style के collar बनाए जाते हैं। विशेष मैनिपुलेशन का कार्य bodice block तथा sleeve block और collar block pattern को परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। Bodice block को आवश्यकतानुसार विभिन्न figure के व्यक्ति के लिए उपयुक्त dress patterm प्रस्तुत किया जाता है। जैसे Erect, stooping, sloping shoulder आदि। अविकसित body के लिए तथा अधिक विकसित ladies body के लिए सैमी-कॉरपुलेन्ट body इत्यादि के लिए पैटर्न में तबदीली करके dress पैटर्न बनाया जाता है। बाजू के fit पैटर्न को परिवर्तन करके फ्लेअर्ड स्लीव बना सकते हैं।

Back to top button