Answer for पॉवर का क्या सूत्र है ?

पॉवर (W) = वोल्टेज (V) x करेंट (1) अर्थात् W = Vx।…………………………………सूत्र-a
इस सूत्र से निम्न सूत्र भी बनाये जा सकते हैं –
V= W/L………… …………सूत्र-b एवं
। = WN… ………….सूत्र-c इन सूत्रों में – W = पावर (ईकाई-वॉट) V = वोल्टेज (ईकाई-वोल्ट) । = करेंट (ईकाई-एम्पीयर) यदि किसी बिजली के बल्ब पर 60w लिखा हुआ है तो इसका अर्थ हुआ कि यह बल्ब 60 वॉट शक्ति अर्थात् 60 वॉट पॉवर का बल्ब है। इस बल्ब पर 60w के अलावा 220V भी लिखा होता है। जिसका मतलब है कि जब इस बल्ब को 220V की सप्लाई दी जायेगी, तभी इसका पॉवर 60w का होगा। अब यदि इस बल्ब को 220V से कम सप्लाई दी जायेगी तो इस बल्ब का पॉवर भी कम हो जायेगा।
अर्थात् इस समय यह बल्ब अपनी पर्याप्त शक्ति से नहीं जलेगा, जिससे कि इस बल्ब की रोशनी कम हो जायेगी। लेकिन यदि इसी बल्ब को 220 से अधिक की सप्लाई दे दी जाये तो इस बल्ब का पॉवर बढ़ जायेगा। परंतु इस समय इस बल्ब के फ्युज होनी की संभावना भी बढ़ जायेगी, क्योंकि 220V से अधिक की सप्लाई को इसका फिलामेंट सहन नहीं कर पायेगा और हो सकता है कि वह जल जाये, अर्थात् बल्ब फ्युज हो जायेगा।

Back to top button