Answer for प्रशासनिक सम्पर्क किसे कहते है

एक रजिस्ट्रेट आम तौर पर डोमेन नेम के मैनेजमेंट के लिये एक प्रशासनिक सम्पर्क निर्दिष्ट करता है। प्रशासनिक सम्पर्क का आमतौर पर एक डोमेन पर उच्चतम स्तर का नियंत्रण होता है।

प्रशासनिक सम्पर्कों को सौंपे गये कई मैनेजमेंट कार्यों में व्यवसायिक जानकारी के मैनेजमेंट से जुड़ी सूचनायें हो सकती हैं जैसेकि नाम के रूप में रिकार्ड, डाक पता और अधिकृत पंजीकृत या रजिस्ट्रेट की संपर्क सूचना तथा डोमेन रजिस्ट्री की आवश्कताओं के अनुरूप एक डोमेन नाम का उपयोग करने के दायित्वों से सम्बन्धित। इसके अलावा प्रशासनिक सम्पर्क तकनीकी और बिलिंग कार्यों के लिये अतिरिक्त संपर्क जानकारी स्थापित करता है।

– तकनीकी सम्पर्क: तकनीकी सम्पर्क, डोमेन नेम के नेम सर्वर का मैनेजमेंट संभालता है। एक तकनीकी सम्पर्क का कार्य डोमेन नाम का डोमेन रजिस्ट्री की आवश्यकताओं के साथ सेटअप, डोमेन जोन रिकार्ड को बनाये रखने और नेम सर्वर को निरन्तर कार्यशीलता प्रदान करना है।

बिलिंग भुतान सम्बन्धी सम्पर्क: डोमेन नेम रजिस्ट्रार से बिल प्राप्त करने और लागू फीस का भुगतान करने के लिये जिम्मेदार पार्टी अर्थात यूजर जो पंजीकृत या डोमेन धारक है।

• नेम सर्वर: ज्यादातर रजिस्ट्रार पंजीकरण सेवा के भाग के रूप में दो या अधिक सर्वर नाम प्रदान करते हैं। हालांकि एक रजिस्ट्रेट अपने आधिकारिक नाम सर्वर को एक डोमेन रिसोर्स रिकार्ड को होस्ट करने के लिये निर्दिष्ट कर सकता है।

रजिस्टार की नीतियां सर्वरों की संख्या और सर्वर की आवश्यक सूचना के प्रकार पर नजर रखती हैं। कुछ प्रदाताओं को एक होस्ट नेम और इसी से मिलते-जुलते आईपी पते या केवल होस्ट नाम की आवश्यकता होती है जो नये डोमेन में या तो ढूंढ़ने लायक होनी चाहिये अथवा उसका अस्तित्व कहीं और

Back to top button