Answer for प्रोटीन से हमे क्या -क्या फायदे मिलते है

प्रोटीन से हमे क्या -क्या फायदे मिलते है
यह हमारे शरीर का विकास करती है। हमारे काम करने से हमारे शरीर के सैलों की टूट-फूट की मरम्मत करती है। हमारे शरीर का दावा एकसार रखती है। हमारे शरीर में जो तत्त्व चक्र लगाते रहते हैं, उनका कन्ट्रोल करती है। जिस समय हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स या चिकनाई की मात्रा में कमी हो जाती है तो उस समय यह प्रोटीन शक्ति पैदा करने का काम करती है।

प्रोटीन की कमी के कारण होने वाली हानियां :
1. क्वाशियोरकर-प्रोटीन की कमी के कारण जो बच्चे एक साल से तीन साल की उम्र के होते हैं, उनको क्वाशियोरकर बीमारी लग जाती है। पहले बच्चे की टांगें प्रभावित हो सकती हैं, उसके उपरान्त उसके मुंह और सारे शरीर में सोज़िश होती है। उसकी चमड़ी का रंग लाल और खुरदरा जैसा हो जाता है। सिर के बालों का रंग भूरा होने लग पड़ता है। उसकी आदत हंसने-खेलने की बजाय चिड़चिड़ेपन की हो जाती है।
2. सूखा-सूखे वाले बच्चे के कन्धे सूख जाते हैं और उसका शरीर पतला व कमज़ोर हो जाता है। उसका मांस कम नज़र आता है। हड्डियां ही हड्डियां नज़र आने लग पड़ती हैं। इसको सूखे की बीमारी कहा जाता है।
3. भूख के कारण सोज़िश होना-भूखे रहने के कारण प्रोटीन की कमी से मनुष्य के शरीर को खुराक कम मिलती है। हमारे शरीर के सभी सैलों में पानी भर जाता है और सारा शरीर सूजा हुआ नज़र आता है।
4. प्लैगरा की बीमारी-सारी चमड़ी खुरदरी-सी और खुश्क बन जाती है, जिसको प्लैगरा की बीमारी कहा । जाता है।
5. जिगर में खराबी पड़ जाना-हमारा जिगर उस हालत में खराब हो जाता है जिस समय हमारे शरीर में प्रोटीन । की कमी पैदा हो जाती है। इससे हमारा जिगर भी बढ़ जाता है। जो शराब पीते हैं उनके जिगर की बीमा.. का इलाज संतुलित भोजन खाना ही है।

प्रोटीन की अधिकता के कारण होने वाले नुकसान
हम प्रोटीन अपने शरीर में इकट्ठी नहीं कर सकते। जिस समय हमारे शरीर में प्रोटीन रचती नहीं उस वक्त यह हमारे गुर्दो के रास्ते यूरिया की शक्ल में बाहर निकल जाती है। इससे हमारे गुर्दो पर भार पड़ता है। इससे हमारे गुर्दे कई बीमारियों से घिर जाते हैं। इसकी मात्रा बढ़ने से रक्त वाली नाड़ियों की लचक में फ़र्क पड़ता है और जोड़ों के दर्द हो जाते हैं।
साधारण बच्चे को ज्यादा प्रोटीन की ज़रूरत होती है। एक मनुष्य को दिन में अधिक से अधिक 100 ग्राम तक प्रोटीन की मात्रा का सेवन करना चाहिए।

Back to top button