Answer for प्लंजर टाइप Plunger Type क्या होता है ?

प्लंजर टाइप डायल टैस्ट इण्डीकेटर में प्लंजर की थोड़ी-सी चाल को गियर ट्रेन के द्वारा घूर्णी गति (rotary motion) में बदलकर मैग्नीफाई (magnify) करके डायल पर दर्शाया जाता है।

बनावट Construction
यह एक गोल घड़ी की आकृति का यन्त्र है, जिसमें एक प्लंजर होता है जिसके बीच के हिस्से में 1 मिमी पिच की रैक बनी होती है। रैक से एक छोटी गरारी ‘B’ जुड़ी रहती है, इसमें 10 दाँते होते हैं। ‘B’ गरारी की शाफ्ट पर 100 दाँतों का एक गियर ‘C’ लगा रहता है। इस गियर ‘C’ से एक अन्य 10 दाँतों की पिनियन ‘D’ जुड़ी होती है। पिनियन ‘D’ की शाफ्ट पर एक इण्डीकेटर लगा होता है, जो 0 से 100 डिवीजनों वाले डायल पर घूमता है।

सिधांत Principle
जब प्लंजर 1 मिमी गति करता है तो रैक एक दाँता ऊपर या नीचे होता है। इससे जुड़ी 10 दाँतों वाली पिनियन ‘B’ भी एक दाँता चलती है अर्थात् 1/10 चक्कर चलती है। ‘B’ से जुड़ी गियर ‘C’ भी – चक्कर चलता है, क्योंकि ‘C’ में 100 दाँते हैं। अत: यह 10 दाँते चलता है। ‘C’ से जुड़ी पिनियन ‘D’ भी 10 दाँते चलेगी, क्योंकि ‘D’ में कुल 10 दाँते हैं अर्थात् ‘D’ पिनियन पूरा एक चक्कर लगाएगी। अब ‘D’ की शाफ्ट पर ही इण्डीकेटर लगा है अर्थात् इण्डीकेटर डायल पर 0 से 100 डिवीजन चलेगा। इस प्रकार प्लंजर द्वारा 1 मिमी दूरी चलने पर इण्डीकेटर डायल पर 100 डिवीजन चलता है अर्थात् इण्डीकेटर के एक डिवीजन चलने पर प्लंजर 0.01 मिमी चलेगा। अतः इसकी अल्पतम माप (least count) 0.01 मिमी होती है।

ब्रिटिश इण्डीकेटर British Indicator
इसकी कार्यप्रणाली भी मीट्रिक डायल टेस्ट इण्डीकेटर के समान होती है। इसकी रैक पर 1 की पिच के दाँते होते हैं तथा पिनियन ‘B’ में भी 40 दाँते होते हैं। अन्य गियरों के दाँत मीट्रिक के समान 100 तथा 10 ही होते हैं। इसकी अल्पतम माप 1″ या 0.001 इंच होती है।

लीवर टाइप Lever Type
लीवर टाइप डायल टैस्ट इण्डीकेटर में स्टाइल्स को दी गई चाल एक लीवर के द्वारा स्क्रॉल (scroll) को बढ़ाकर (magnified) दी जाती है। यह स्क्रॉल इसे डायल पर एक इण्डीकेटर के द्वारा प्रदर्शित करता है।

Back to top button