Answer for प्लास क्या होता है और इसके कितने प्रकार होते है ?

यह एक बहुउपयोगी औजार है। इसके द्वारा छोटे-छोटे जॉब तथा वस्तुओं को पकड़ा जाता है। इससे तार आदि काटने व मोड़ने का भी कार्य लेते हैं। ये 4″ से 10″ तक लम्बाई के होते हैं।

प्रकार Types
ये निम्नलिखित प्रकार के होते हैं

फ्लैट या कॉम्बीनेशन प्लास Flat or Combination Plier
इसके पकड़ करने वाले जबड़े (jaws) चपटे होते हैं। यह एक साइड से काटने वाली धार वाला होता है। इस प्रकार के प्लास का प्रयोग सभी कार्यों के लिए किया जाता है; जैसे-तार काटने, कीलें मोड़ने तथा छोटे जॉबों को पकड़ने के लिए। विद्युत कार्यों में जो प्लास प्रयोग होते हैं, उनके हैण्डिलों पर इन्सुलेशन भी चढ़ा रहता है। जॉबों की अच्छी पकड़ के लिए इसके जबड़ों के अन्दर की ओर समानान्तर खाँचे बने होते हैं।

लाँग नोज प्लास Long Nose Plier
इस प्रकार के प्लास के जबड़े (jaws) लम्बाई में टेपर लिए नोंकदार होते हैं। इनमें काटने वाली धार नहीं होती है। इनका प्रयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है, जहाँ कॉम्बीनेशन प्लास के लिए पर्याप्त स्थान न हो। विशेष रूप से इनका प्रयोग गोल्डस्मिथि, रेडियो तथा टी.वी. के कार्यों में तारों की घुण्डी बनाने. उन्हें मोडने आदि के लिए किया जाता है। इनके द्वारा बियरिंग लॉक भी खोले जा सकते हैं।

Back to top button