Answer for फोकट क्या है

फोकट क्या है
हम संतुलित भोजन इसलिए खाते हैं कि हमारे शरीर का विकास हो और शक्ति मिले। किन्तु ये सारे तत्त्व हमें बिल्कुल निरोल नहीं लेने चाहिएं। क्योंकि ये निरोल तत्त्व हमारी अंतड़ियों की अन्दर वाली झिल्लियों के बीच जम जाते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि लाभ की अपेक्षा नुकसान होता है और अनावश्यक पदार्थ हमारे शरीर में से बाहर नहीं निकल सकते। इसलिए खाने वाली चीज़ों के साथ रेशे होने बहुत ज़रूरी हैं, ताकि ये हमारी अंतड़ियों को साफ़ कर सकें। इस प्रकार हमारा शरीर ताज़ा दम हो जाता है। फोकट की प्राप्ति के साधन-मूली, शलगम, गाजर, खीरा, सलाद, छिलकों वाले अनाज, दालें, गेहूं, बेसन और बिना छाना हुआ आटा आदि। ये सब वस्तुएं हमारी अंतड़ियों को ऐसे साफ करती हैं जैसे सफाई करने वाला ब्रुश सफ़ाई करता है।

प्रोटीन कितने प्रकार के होते है
प्रोटीन दो प्रकार की होती है :
(i) वनस्पति प्रोटीन
(ii) पशु प्रोटीन

(i) वनस्पति प्रोटीन
1. सोयाबीन
2. पिस्ता .
3. मूंगफली
4. मटर खुश्क
5. मसर
6. अखरोट
7. लोबिया
8. गेहूं
9. चने
10. उड़द
12. मूंगी की दाल
11. बाजरा
14. मक्की
13. काजू
16. मशीनी चावल
15. बादाम
18. फूलगोभी
17. सूखे मेवे
19. पालक
20. हरी मिर्च
21. प्याज
22. सेम

(ii) पशु प्रोटीन
4. मांस
1. दूध
2. दही
7. कलेजी
5. अण्डा
6. मछली
3. पनीर

Back to top button