Answer for फ्यूज कितने प्रकार के होते है ?

फ्यूज कई प्रकार के आते हैं, इनमें से कुछ प्रमुख फ्यूज निम्नलिखित हैं1 रिवायरेबल फ्यूज (REWIRABLE FUSE) 2 हाई रेप्चरिंग केपेसीटी फ्यूज (HIGH REPATURING CAPACITY FUSE) 3 काट्रेज फ्यूज (CARTRIDGE FUSE) आईये इन फ्यूजों के बारे में कुछ विशेष जानकारियां प्राप्त करें

रिवायरेबल फ्यूज
घरों में सामान्यत: उपयोग किया जाने वाला फ्यूज, रिवायरेबल फ्यूज ही होता है। रिवायरेबल फ्यूज का तार आसानी से बदला जा सकता है। इस फ्यूज के बेस में यदि सप्लाई आ भी रही हो, तो भी इस फ्यूज के तार को बदला जा सकता है, क्योंकि फ्यूज कैरियर (इसे कट-आऊट भी कहा जाता है अर्थात् फ्यूज का वह भाग जिसमें तार लगाई जाती है।) अलग हो जाता है। कट आऊट सामान्यत: चाईना मिट्टी के बने हुये होते हैं जो 15 एम्पीयर से 300 एम्पीयर तक की रेन्ज के आते हैं।

हाई रेप्चरिंग केपेसीटी फ्यूज या (HRC)
ये फ्यूज बहुत अधिक करन्ट को देर तक नियंत्रित कर सकने वाले होते हैं। यह सर्किट में शॉर्ट सर्किट की स्थिति में करन्ट को बहुत देर तक जा सहन कर सकते हैं। यदि सर्किट में फेस एवं न्यूट्रल आपस में जुड़कर थोड़ी देर बाद फिर से अलग हो जाये तो इस स्थिति में यह फ्यूज नहीं उड़ता है। परन्तु फेस और न्यूट्रल सीधे ही स्थाई तौर पर मिल जायें और यह फॉल्ट बहुत अधिक देर तक जारी रहे तो फ्यूज उड़ जायेगा। इसका बाहरी कवर कांच या किसी केमिकल कम्पाऊण्ड का बना होता है। यह पूर्णतः पैक होने के कारण बाहरी मौसम, हवा, धूल, नमी से भी सुरक्षित रहता है। इस प्रकार के फ्यूज 2 एम्पीयर से 800 एम्पीयर तक के मान के बनते हैं।

काट्रेज फ्यूज (CARTRIDGE FUSE)
इस प्रकार का फ्यूज पूर्णरूप से बंद होता है। इस फ्यूज के सिरे पर गोल, ट्यूब या बल्ब आकार का इन्सुलेटिंग कन्टेनर लगा होता है और यह कन्टेनर दोनों तरफ से मेटेलकि कैप के द्वारा सील होता है। इसी कवर को काट्रेज़ कहते हैं। यह काट्रेज ही भरे पाऊडर को कन्टेनर में बंद करके रखता है। इस फ्यूज के अन्दर साईड में पतला सा कागज लगा होता है, जिसे ब्लो आऊट डिवाईस (BLOW OUT DEVICE) कहते हैं। जब फ्यूज उड़ता है, अर्थात् फ्यूज एलीमेन्ट जल जाता है, तो यह ब्लो आऊट डिवाईस अर्थात् पतला कागज भी फट काट्रेज फ्यूज जाता है जिससे पता चलता है कि फ्यूज उड़ गया है। सामान्यतः ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट होने पर ही फ्यूज उड़ता है। फ्यूज के अन्दर पड़ा पॉवडर फ्यूज का ताप कम करके स्पार्क को रोकता है। यह फ्यूज सामान्यतः अन्य फ्यूज से महंगा होता है।

Back to top button