Answer for फ्रैंच मैनिक्यूर क्या होता है

फ्रैंच मैनिक्यूर क्या होता है
फ्रैंच मैनिक्यूर में आम मैनिक्यूर से थोड़ा-सा ही अन्तर है। इसमें नाखूनों को चौकोर आकार दिया जाता है। इसके बाद आम मैनिक्यूर की तरह नेलस को क्लीन करें। फिर मैनिक्यूर मास्क की जगह पर पैराफिन वैक्स मास्क लगाया जाता है। पैराफिन मास्क वैक्स बेज में होता है। उसको वैक्स हीटर में गर्म किया जाता है। पैराफिन का खास प्रकार का वैक्स हीटर भी आता है। उसमें वैक्स को गर्म करके उसमें हाथ डुबोया जाता है। यदि हीटर न हो तो सादे वैक्स हीटर में गर्म करके ब्रश की मदद से लगाया जाता है। इसको 10 मिनट के बाद हटाकर क्रीम अथवा बाडी लोशन के साथ आगे बताये मसाज के स्टैप्स के अनुसार मसाज करना चाहिए। नाखून को पोंछकर बेजकोट नेल पालिश लगाई जाती है। चित्र में बताये अनुसार फ्रैंच नेल पालिश लगाई जाती है। इस मैनिक्यूर की नेल पालिश बाज़ार में आसानी से मिलती है। यदि पैरों के नेलस लम्बे हों तो इस क्रिया से फ्रैंच मैनिक्यूर किया जाता है।

Back to top button