Answer for बटन पट्टी का क्रॉस का ज्वाइंट कैसे बनाए ?

उपयोग : यह क्रॉस ज्वाईंट उस समय बनाया जाता है, जब वायरिंग करते समय फेस (P) और न्युट्रल (N) की तारें एक दुसरे को क्रॉस करती हों।

विधि :
1 बैटन पट्टी के दो बराबरलंबाई वाले टुकड़े लें।
2 दोनों टुकड़ों के बीच में20MM चौड़ाई का निशान बनाएं।
3 इसके बाद दोनों बैटन पट्टी पर लगे निशान से 6 मि.मी. मोटाई तक काटें।
4 कटे हुये भाग को फारमल चीजल और हथौड़ी की सहायता से चित्रानुसार अलग कर दें।
5 अब फाईल की सहायता से कटे हुये भागको समतल करें।
6 अब दोनों टुकड़ों को एक दुसरे के ऊपर रखकर उन्हें स्क्रू से कस देवें।
इस तरह क्रास ज्वाईंट तैयार हो जाता है।

Back to top button