Answer for बलकृत संवहन किसे कहते है ?

जब एक तरल को गर्म वस्तु से ऊष्मा लेने के लिए बाध्य किया जाता है, तब संवहन प्रक्रिया बलकृत संवहन कहलाती है। इस स्थिति में न्यूटन का शीतलन का नियम लागू होता है जिसके अनुसार गर्म वस्तु द्वारा ऊष्मा-हानि की दर, वस्तु के पृष्ठ क्षेत्रफल तथा वस्तु व उसको घेरने वाले तरल (परिवेश) के बीच तापान्तर के समानुपाती होती है।

विकिरण Radiation
किसी गर्म स्रोत से ऊष्मा (ऊर्जा) विद्युत-चुम्बकीय तरंगों के रूप में संचरित होती है, इसे ‘विकिरण’ कहते हैं। इसके लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती। सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा विकिरण द्वारा ही आती है। वायु शीतलित (air cooled) इंजनों में इसी विधि को शीतलन प्रणाली का आधार बनाया गया है।

दाब Pressure
किसी तल के इकाई क्षेत्रफल पर जो लम्बवत् बल कार्य करता है, उसके परिमाण को उस तल पर पड़ने वाला दाब कहते हैं। यह वायुमण्डल के कारण होता है लम्बवत् बल अर्थात् दाब = क्षेत्रफल

अपकेन्द्रीय बल Centrifugal Force
यह एक आभासी बल है, जो अवयव के अजड़त्वीय निर्देश तन्त्र में होने के कारण आरोपित होता है। वृत्तीय गति के दौरान, अवयव के अन्दर सीधी रेखा में गति करने की प्रवृत्ति होती है, जो अपकेन्द्रीय बल को जन्म देती है। यह बल अवयव पर नहीं लगता है, यह अभिकेन्द्रीय बल के स्रोत पर लगता है। | अभिकेन्द्रीय बल = my = mru] [::v=ro] इसकी दिशा त्रिज्या के अनुदिश केन्द्र से बाहर की ओर होती है।

Back to top button