Answer for बैल पंच Bell Punch क्या होता है ?

बेलनाकार वस्तुओं का केन्द्र पंच करने के लिए बैल पंच का प्रयोग किया जाता है। इसका बाह्य आवरण एक घण्टी (bell) के आकार का होता है। इसके ठीक सेण्टर में एक पंच लगा होता है। यह पंच स्प्रिंग के द्वारा ऊपर उठा रहता है। जब किसी बेलनाकार वस्तु का केन्द्र ज्ञात करना होता है तो बैल पंच (bell punch) को ठीक उसके ऊपर लम्बवत् टिकाते हैं तथा स्प्रिंग भारित (spring loaded) पंच को नीचे मारने से केन्द्र (centre) ज्ञात होता है।

ऑटोमैटिक पंच Automatic Punch
इस पंच में पंचिंग के लिए हैमर से चोट लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, इसलिए इसे ऑटोमैटिक पंच (automatic punch) कहते हैं। यह पंच एक खोखली बेलनाकार बॉडी (body) रखता है, जिसे बाहर से नर्ल (knurl) किया होता है। इसके ऊपर एक कमानी स्प्रिंगयुक्त कैप होती है। इसे भी नर्ल किया गया होता है। इस कैप को नीचे दबाने पर कमानी स्प्रिंग एक हैमरिंग मैकेनिज्म को मुक्त (release) करती है जो पंच के निचले प्वॉइण्ट पर केन्द्र बनाने के लिए आघात करता है। कैप को घुमाकर ऊपर करने से निशान गहरा आता है तथा घुमाकर नीचे करने से निशान कम गहरा आता है।

सॉलिड पंच Solid Punch
इस पंच का प्रयोग किसी शीट या गर्म लोहे के पीस में आर-पार छेद करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा एक ही साइज के छेद करना असम्भव होता है। इसका प्रयोग शीट मैटल शॉप या ब्लैकस्मिथि (sheetmetal shop or blacksmithy) में किया जाता है। छेद करते समय शीट के नीचे पंच के अनुरूप डाई रखनी आवश्यक होती है।

हॉलो पंच Hollow Punch
ये पंच अन्दर से खोखले होते हैं तथा मुलायम पदार्थों में बड़े छेद करने के काम आते हैं। इसके प्वॉइण्ट वाले भाग की परिधि को चारों ओर से ग्राइण्ड करके धारदार बना दिया जाता है। इसको चमड़े की शीट, रबड़ की शीट, लैदराइट या गत्ता आदि में सुराख करने के लिए प्रयोग किया जाता है। बाजार में यह कई साइजों में मिलती है।

Back to top button