Answer for मेकअप कितने प्रकार के होते है

मेकअप कितने प्रकार के होते है
1. प्रस्तावना-अलग-अलग अवसरों पर रीति रिवाजों अनुसार मेकअप होते हैं। सुबह, शाम, दोपहर और अन्य अवसरों पर हमें मेकअप की जानकारी होनी चाहिए।
2. दिन के समय मेकअप-यदि शादी का समारोह सुबह हो तो मेकअप का बेस बिल्कुल नेचुरल और लाइट होना चाहिए। शायनी बेस और शिमर का उपयोग कम करना चाहिए। आई शैडो भी थोड़ा लाइट शेड वाला होना चाहिए। Eye-linear थोड़ा डार्क होना चाहिए। ब्लशर ज़्यादा डार्क नहीं करना चाहिए। लिपस्टिक मेट फिनिश लगानी चाहिए। \
3. शाम के समय मेकअप-शाम के समय मेकअप बेस स्किन के मैचिंग टोन से एक टोन कम रखना चाहिए। बेस करने के बाद ‘T’ जोन और चिकस व हाईलाइटिंग एरिया पर शिमर करना चाहिए। शाम के समय मेकअप में शिमर का प्रयोग थोड़ा ज्यादा किया जा सकता है। आई शैडो थोड़ा डार्क शेड में और विज़ीबल करना चाहिए। हाईलाइटर और Eye-linear थोड़े डार्क और ग्लिटर बेस किये जा सकते हैं। ब्लशर डार्क और फेसकट को ध्यान में रखकर करना चाहिए। लिपस्टिक आई शैड टोन अनुसार होनी चाहिए। लिपस्टिक पर लिप-ग्लास का उपयोग करने पर लिपस्टिक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है।

Back to top button