Answer for मोल्ड बोल्ड कितने प्रकार के होते है ?

पलयह थ्री प्वॉइण्ट लिंकेज पर फिट होकर कार्य करने में सक्षम बन पाता है। इसके द्वारा कठोर जमीन को भी जोता जाना सम्भव है। मोल्ड वोल्ड प्लाउ की बीम व मोल्ड बोल्ड साधारण स्टील के व शियर (फाल) कॉल्टर्स, कठोर स्टील के बनाये जाते हैं। इन भागों को बोल्टों द्वारा एक-दूसरे से जोडा जाता है। शियर कॉल्टर्स अधिक दिनों तक कार्य करने के बाद घिस सकते हैं, इन्हें बदला जा सकता है। मोल्ड बोल्ड प्लाउ (M.B.P.) तीन प्रकार के होते हैं
1. ट्रेल्ड
2. माउण्टेड
3. सेमी माउण्टेड

ट्रेल्ड Trailed
इस प्रकार के प्लाउ अक्सर बैलों और घोड़ों से खींचे जाने वाले होते थे। इनके आगे डेप्थ कण्ट्रोल कॉल्टर्स या व्हील लगे होते थे। इनका प्रयोग अब लगभग बन्द हो गया है, लेकिन गाँवों में अब भी कुछ स्थानों पर प्रयोग होते हैं।

माउण्टेड Mounted
यह थ्री प्वॉइण्ट लिंकेज से हाइड्रॉलिक दबाव द्वारा काम करता है। फैरो अधिक बड़े होने के कारण एवं संख्या में 3 से 6 तक होने के कारण केवल ट्रैक्टर से ही खींचा जाता है। कुछ कम्पनियों द्वारा हर एक फैरे के आगे कॉल्टर्स भी लगाये जाते हैं। कॉल्टर्स का कार्य शियर (फाल) के आगे की जमीन को काटना व छोटी घास-फूस को भी काटना है।

सेमी माउण्टेड Semi mounted
एक या दो शियर के होते हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर दोनों प्रकार से (बैलों व ट्रैक्टर से) खींचकर कार्य लिया जा सकता है।

बनावट Construction
इसमें 3 इंच के गोल पाइप या चैनल जो माइल्ड स्टील के होते हैं, प्रयोग किए जाते हैं, इसे बीम कहते हैं। बीम के नीचे की ओर निकले एक फुट पाइप पर कॉल्टर्स के पीछे एक फैरो वाला, एक साइड को निकला हुआ शियर लगाया जाता है। कॉल्टर्स फैरो के आगे इसलिए लगाया जाता है कि कठोर भूमि में फैरो के धसने का स्थान मिल सके। कॉल्टर्स के व्हील की धार (ऐज) तेज होती है। शियर तीन की संख्या तक लगाये जाते हैं। इसकी हिचिंग थ्री प्वॉइण्ट पर होती है।

Back to top button