Answer for रंग कलीसे कहते है

मानव जीवन में वर्ण का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रत्येक वस्तु कोई न कोई रंग लिए हुए है। वस्तु के धरातल पर रंग होने के कारण ही वह हमें दिखाई देते हैं। धरातल पर प्रकाश की मात्रा कम या अधिक होने से एक ही रंग की वस्तुएं अलग-अलग दिखाई देती हैं। एक ही वस्तु बन्द कमरे में, धूप में तथा विभिन्न ऋतुओं में अथवा विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग दिखाई देती है। रंगों के प्रति मानव का आकर्षण कभी भी घटा नहीं है। इसीलिए तो प्राचीन काल से आज तक आधुनिक युग तक सौन्दर्य के विकास में वर्ण का सहारा लिया गया है। कमरे में रंग की व्यवस्था से लेकर बाग बगीचों में फूल पौधों की रंग योजना तक में मानव ने अपना हस्तक्षेप किया है। . क्योंकि रंग मानव की मानसिक भावना को व्यक्त करते हैं।

Back to top button