Answer for रेशमी कपड़ा की क्या गुणवत्ता होती है

1. असली रेशम सर्दियों में गर्म रहता है तथा प्रयोग में बहुत मुलायम रहता है।
2. इसके वस्त्र पहनने से उनमें सिलवटें नहीं पड़ती हैं।
3. हल्की -सी प्रैस कर देने से इस कपड़े में चमक आ जाती है।
4. रेशम को रंगने में कोई परेशानी नहीं होती है।

5. यह वजन में हल्का होता है।
6. कपड़ा फाड़ने में बहुत तेज आवाज़ से फटता है।
7. डैलीकेट फैब्रिक होने के कारण इसमें अस्तर का प्रयोग किया जाता है।
8. सिलाई करते समय भी सावधानी रखनी पड़ती है। कभी-कभी अखबार की पट्टियां लगाकर भी कपड़ा सिला जाता है।
9. धोते समय हल्के साबुन में तथा धीमी गति से धोना चाहिए। ताकि खिंचावट पड़ने पर कपड़ा खराब न होने पाए।
10. गीले कपड़े को तेजी से झाड़ना नहीं चाहिए।रंग परीक्षण: सूती कपड़े के समान ही परीक्षण करके देखें। बैसे प्रायः रेशम के रंग पक्के ही होते हैं।

Back to top button