Answer for रैस्प कट रेती का प्रयोग कहा किया जाता है ?

सिंगल कट तथा डबल कट रेतियों के समान इनके दाँते सीधी लाइनों में तथा एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं होते, बल्कि रेती के फलक पर दूर-दूर पंच द्वारा उभारकर बनाए जाते हैं। इनका प्रयोग लकड़ी, रबड़ या घोड़े के खुर आदि मुलायम व चिम्मड़ वस्तुओं को रेतने के लिए किया जाता है।

वृत्ताकार कट रेती Circular Cut File
इस रेती में दाँते फलक पर सीधे के स्थान पर वृत्ताकार आकृति (circular shape) में बनाये जाते हैं तथा एक-दूसरे के समान्तर होते हैं। यह रेती मुलायम धातुओं की रेताई करने के काम आती है। इसके द्वारा बहुत कम माल कटता है।

स्पाइरल कट रेती Spiral Cut File
इस रेती में दाँते स्पाइरल आकृति में बने होते हैं तथा प्वॉइण्ट से शुरू होकर हील (heel) तक पहुँचते हैं। इस प्रकार के दाँते गोल रेती (round file) में होते हैं।

दाँतों के ग्रेड के आधार पर On the Basis of Grade of Teeth
दाँतों के ग्रेड (grade) से हमारा तात्पर्य दाँतों की मोटाई से है। रेती के दाँतों का ग्रेड, प्रति सेमी में बने दाँतों की संख्या से दिया जाता है। प्रति सेमी कम संख्या से अभिप्राय है कि दाँते मोटे होंगे, परन्तु यदि प्रति सेमी संख्या अधिक है तो दाँते बारीक होंगे। अधिक दाँते प्रति सेमी वाली रेती फाइन (fine) तथा कम दाँतों वाली रेती कोर्स (coarse) कहलाती है। ग्रेड्स के आधार पर रेतियाँ निम्नलिखित प्रकार वर्गीकृत की जाती हैं

रफ रेती Rough File
इस रेती में 8 दाँते प्रति सेमी होते हैं। यह सबसे ज्यादा मोटे दाँतों की रेती होती है। यह सबसे अधिक माल भी उतारती है। ये रेतियाँ कठोर सतहों पर स्लिप (slip) हो जाती हैं। इनका प्रयोग मुलायम धातुओं को रेतने के लिए किया जाता है। चित्र (A) में रफ रेती का ग्रेड दर्शाया गया है।

Back to top button