Answer for लैपिंग Lapping क्या होती है ?

लैपिंग वह विधि है जिसमें जॉब को रगड़कर उसकी अन्दरूनी या बाहरी सतह के शीशे के समान चिकना व पॉलिशदार बनाया जाता है। इस क्रिया के लिए विशेष प्रकार के पेस्ट या ग्राइण्डिग एब्रेसिवों का प्रयोग किया जाता है। इनसे जॉब पर अच्छी परिष्कृति आती है, छोटे-छोटे दाग भी मिट जाते हैं। सतह इतनी चिकनी व समतल होती है कि यदि दो लैपिंग किए भाग आपस में मिलाए जायें तो उनके बीच निर्वात (vacuum) पैदा हो जाता है और वे आपस में चिपक जाते हैं। लैपिंग क्रिया के अन्य लाभों के अतिरिक्त सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि सतह के चिकना हो जाने से रगड़कर चलने वाले मशीनी भागों में फ्रिक्शन बहुत कम रह जाती है, उनकी गति सरलता से होती है। वे भाग अधिक दिनों तक घिसने से रोके जा सकते हैं। उनमें शीघ्र जंग (rust) लगने का भी भय नहीं रहता है। लैपिंग द्वारा सतह को 0.0001 तक की परिशुद्धता के साथ जॉबों को परिष्कृत किया जा सकता है।

Back to top button