Answer for लोकल एरिया नेटवर्क किसे कहते है

इसे संक्षेप में LAN भी कहते हैं। इसके अंतर्गत जुड़ने वाले कम्प्यूटर एक बिल्डिंग के अंतर्गत होते हैं। इन्हें किसी एक व्यक्ति या संस्था के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। वर्तमान समय में LAN का दायरा एक बिल्डिंग से नकलकर आस-पास की बिल्डिंगों तक पहुंच गया है।
• तकनीकी भाषा में जब IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) नेटवर्किंग की बात करते हैं तो इसे सिंगल IP सबनेट भी कहा जाता है। LAN कुछ निश्चित और निर्धारित जुड़ाव वाली तकनीकों प्रयोग करता है। इनमें प्राइमरी ईथरनेट और टोकन रिंग शामिल है।
वाइड एरिया नेटवर्कः इसे संक्षेप में WAN भी कहते हैं। इंटरनेट जैसे नेटवर्क भी इसी के अंतर्गत आते हैं। आपस में जुड़े हुए बहुत से लोकल एरिया नेटवर्क भी एक दूस से जुड़कर WAN का रूप ले लेते हैं।
• LAN को WAN से जोड़ने के लिए एक विशेष नेटवर्क डिवाइस का प्रयोग होता है जिसे तकनीकी भाषा में रूटर (Router) कहते हैं।
– IP नेटवर्किंग के अंतर्गत रूटर LAN और WAN एड्रेसों को मेन्टेन करता है। WAN के अंतर्गत इन तकनीकों का प्रयोग .. होता है: ATM, फ्रेम रिले और X.25.

Back to top button