Answer for वाटर पम्प प्लास क्या होता है और ये किस काम आता है ?

इसे मल्टी ग्रिव प्लास या स्लिप ज्वॉइण्ट प्लायर भी कहा जाता है। इसमें दो स्थानों पर प्रयोग करने के लिए एक स्लिप ज्वॉइण्ट बनाया जाता है। इस जोड़ से इस प्लास की क्षमता अधिक चौड़ी वस्तुओं को पकड़ने की हो जाती है। इसके जबड़ों के पिछले भाग में कटिंग एज होती है जिसके द्वारा तार आदि भी काटे जा सकते हैं। आगे के फ्लैट भाग में दाँते से बने होते हैं तथा मध्य भाग गोल वस्तुओं को पकड़ने के लिए गोल बना होता है।

Back to top button