Answer for वाशर क्या होता है और इसके कितने प्रकार होते है

नट अथवा बोल्ट कसने से पूर्व इसे स्टड या बोल्ट पर फिट किया जाता है। इससे उनकी चूड़ियों का बचाव भी रहता है तथा नट-बोल्ट के दबाव का क्षेत्रफल बढ़ जाता है। वाशर निम्नलिखित प्रकार के होते हैं

स्प्रिंग वाशर Spring Washer
यह स्प्रिंग द्वारा कटे हुए छल्ले के आकार का होता है। इन वाशरों को नट या बोल्ट के नीचे इतना टाइट किया जाता है कि इसके दोनों सिरे आमने-सामने व समतल हो जाएँ। इस वाशर के कारण सरलता से नट-बोल्ट ढीला नहीं हो पाता है। स्प्रिंग वाशर बनावट के अनुसार निम्नलिखित पाँच प्रकार के होते हैं
1. सिंगल पैटर्न स्प्रिंग वाशर (Single pattern spring washer),
2. स्टैण्डर्ड पैटर्न स्प्रिंग वाशर (Standard pattern spring washer),
3. डबल पैटर्न स्प्रिंग वाशर (Double pattern spring washer),
4. ग्रिप पैटर्न स्प्रिंग वाशर (Grip pattern spring washer) तथा
5. गर्डर पैटर्न स्प्रिंग वाशर (Girder pattern spring washer)।

लॉक वाशर Lock Washer
इसको नटों अथवा बोल्टों को लॉक करने के लिए प्रयोग किया जाता है। प्रायः लॉक वाशर में कुछ पत्तियाँ वाशर के मुख्य व्यास से बाहर निकली हई बनी रहती हैं। इन पत्तियों को नट या बोल्ट की पहल पर मोड़ दिया जाता है। इनका प्रयोग मुख्य रूप से कारों, ट्रकों आदि वाहनों में किया जाता है।

प्लेन वाशर Plain Washer
यह विभिन्न धातु का बनाया जाता है। इनका आकार गोल चपटा होता है तथा बीच में सूराख रहता है। इसके प्रयोग से बोल्ट या नट के नीचे समतल जगह हो जाती है। इस कारण यह नट का दबाव पूरी सतह पर देता है। यह वाशर निम्नलिखित स्टैण्डर्ड के होते हैं
वाशर का व्यास = 2D + (D= बोल्ट का व्यास) वाशर की मोटाई =D
चैम्फर का कोण = 30° भीतरी सुराख का व्यास = बोल्ट का व्यास

Back to top button