Answer for विटामिन सी क्या होते है

विटामिन सी क्या होते है
ये विटामिन भी पानी में घुल जाते हैं। ये विटामिन, आग और धूप से नष्ट हो जाते हैं। जो वस्तुएं बासी और सूखी हों, उनके बीच के सी विटामिन भी नष्ट हो जाते हैं। हमारे शरीर के विकास के लिए यह विटामिन ज़रूरी है। संक्रामक जैसे रोगों से इस विटामिन की सहायता से ही छुटकारा मिलता है। ये विटामिन हमारे दांतों को मज़बूत और खून को साफ करते हैं।

हमे विटामिन सी किस से मिलता है
ये विटामिन प्रायः खट्टे रसदार फलों में होते हैं। नीबू, अनन्नास, संतरा, मालटा, मौसम्मी, अमरूद, आम, अनार, सेब, केला, आंवला, बन्दगोभी, हरी मिर्च, करेले, पालक, टमाटर, भिंडी, मूली के पत्ते, हरा धनिया, बैंगन और चौलाई में विटामिन सी होता है।

विटामिन डी
यह विटामिन वसा में घुल जाता है। यह गर्मी में नष्ट हो जाता है। यह अपने आपको शरीर में इकट्ठा रखने की क्षमता रखता है। इसका काम शरीर की झड्डियां और दांतों को बनाना है। यह इनको मजबूत करने का भी काम करता है। बच्चों के लिए विटामिन डी विशेष तौर पर लाभदायक है।

हमे विटामिन डी किस से मिलता है
हमे विटामिन सी किस से मिलता है दूध, अण्डे की जर्दी, कांटे वाली मछली का तेल, मक्खन, घी, कलेजी, अंकुरित अनाज और नंगे शरीर पर सूर्य की किरणें पड़ने आदि में से ये विटामिन मिलते हैं।

विटामिन ई
ये विटामिन भी चिकनाई में घुल जाते हैं। इस विटामिन की सहायता से मनुष्यों और स्त्रियों की प्रजनन शक्ति में लाभ पहुंचता है।

हमे विटामिन ई किस से मिलता है
ये विटामिन सलाद, गाजर, बंदगोभी, टमाटर, मटर, फूलगोभी, प्याज़, दूध, घी, गेहूं, मक्की, अण्डा, चावल, मछली का तेल, बादाम, पिस्ता, दलिया और चने की दाल में अधिक मात्रा में मिलते हैं।

विटामिन के
ये विटामिन भी चर्बी में घुल जाता है। इसकी खोज अभी नई-नई है। इसका काम है-खून बनाना और खून को बहने से रोकना।

हमे विटामिन के किस से मिलता है
यह टमाटर, मछली, बंदगोभी, पालक, साग, मटर, अण्डा और सोयाबीन आदि में ज़्यादा मात्रा में होता है।

Back to top button