Answer for व्यक्तित्व के अनुसार कपड़ों का चयन कैसे किया जाता है

व्यक्तित्व निखार के लिए सबसे अधिक जानकारी वस्त्र विज्ञान के विषय में उस व्यक्ति को होनी चाहिए जो घर के हर एक सदस्य के लिए कपड़े खरीदने का काम करता हो। जिनको वस्त्र विज्ञान के मूल . सिद्धान्तों की जानकारी होती है, वे सचेत होकर हर उम्र वाले व्यक्ति के लिए वस्त्रों का चयन करते हैं जिनको धारण करके व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रायः ऐसे वस्त्र खरीदें जिसमें वस्त्र के सभी गुण जैसे सुरक्षा, सुन्दरता, टिकाऊपन, कार्यक्षमता, उपयुक्तता तथा आसनी से धोना, सम्भालना आदि जैसे गुण विद्यमान हों। जिनको पहनने से आरामदायक भी रहें। कुछ लोग फिर भी सारे गुण नहीं देखते हैं तथा कुछ को सारे गुणों की जानकारी भी नहीं होती है। कुछ वस्त्र की केवल चमक दमक तथा कुछ उसका चिकनापन ही देखते हैं। कुछ ऐसी चमक दमक भी होती है जो एक बार घुलने से ही समाप्त हो जाती है। मुख्यतः तीन गुण वस्त्र चयन के लिए आवश्यक होते हैं। जैसे:
1. आकर्षण क्षमता (Attractiveness)
2. कार्यक्षमता (Serviceability)
3. उपयुक्तता (Suitability)
उपलिखित गुणों के होने से वस्त्र पूर्णतः प्रभावशाली होता है तथा व्यक्तित्व को उभारता है। संक्षिप्त में यह कहना ठीक रहेगा कि विवेकपूर्ण चुनाव के लिए हर व्यक्ति को वस्त्र विज्ञान की जानकारी होना आवश्यक है तथा सब की Wardrobe सुन्दर सजी हुई दिखाई देगी। अच्छे रंगी का समावेश, अच्छी क्वालिटी के वस्त्र, अपने शरीर पर सजने वाले रंगों के परिधान पहनने से किसी की भी Personality निखार पर आएगी।

Back to top button