Answer for संख्यात्मक मान किसे कहते है ?

संख्यात्मक मान के अन्तर्गत हम उस राशि के परिमाण को प्रदर्शित करते हैं अर्थात् यह बताया जाता है कि उस राशि में उसका मात्रक कितनी बार सम्मिलित है। भिन्न-भिन्न प्रकार की राशियों की माप के लिए अलग-अलग मात्रकों की आवश्यकता होती है। व्यावहारिक रूप में सभी राशियों के मात्रक लम्बाई (length), भार (weight), समय (time) पर आधारित हैं। ये तीनों मात्रक एक-दूसरे से प्राप्त नहीं किए जा सकते। अत: इन्हें मूल मात्रक (fundamental unit) कहते हैं। अन्य सभी राशियों; जैसे-क्षेत्रफल, आयतन, घनत्व, बल, कार्य इत्यादि के मात्रक दो या अधिक मूल मात्रकों में व्यक्त किए जा सकते हैं, इन्हें व्युत्पन्न इकाई (derived units) कहते हैं। हमारा औद्योगिक कार्य से वास्ता होने के नाते लम्बाई, भार तथा समय से अधिक सम्पर्क रहता हैं ।

FPS प्रणाली FPS System

इसे ब्रिटिश प्रणाली भी कहा जाता है। इसमें लम्बाई, भार तथा समय की इकाइयाँ (units) क्रमशः, फुट (foot), पाउण्ड (pound) तथा सेकेण्ड (second) होती हैं। ब्रिटिश (British) के समय हमारे देश में यही प्रणाली प्रचलित थी। इस प्रणाली में लम्बाई की सबसे बड़ी इकाई मील होती है. जिसको इस प्रकार बाँटा गया है
1 मील = 1760 गज, 1 गज = 3 फुट, 1 फुट = 12 इंच, 1 इंच = 8 सूत तथा 1 सूत =1″ |

ब्रिटिश प्रणाली में जॉब को मापते समय सूत के अंशों (1/3,1/32,1/64)का प्रयोग अधिकतर किया जाता है, जिसका विवरण निम्न प्रकार है .

(a) 8 के अंक के ऊपर जो अंक होता है उतने ही सूत यह माप देती है; जैसे 1/8″ =1 सूत, 3/8″ =3 सूत, 5/8″ =5 सूत, 7/8″ = 7 सूत।

(b) यदि 16 के अंक के ऊपर कोई अंक है तो उस अंक का आधा करने पर सूत में माप प्राप्त हो जाती है; जैसे 1/16° =1/2 सूत, 3/16 -12 सूत, 5/16* = 2, सूत, 7/16* = 3, सूत। 9/16″ =4, सूत, 11/16″ -5, सूत, 13/16* =6, सूत, 15/16° = 72 सूत।

(c) यदि 32 के अंक के ऊपर कोई अंक है तो अंक को 4 से भाग देने पर सूत में माप प्राप्त होती है; जैसे
1/32 =1/4 सूत, 3/32″ =3/4 सूत, 5/32′ =1 सूत (सवा सूत), 9/32 = 2- सूत (सवा दो सूत), 15/32 = 32 सूत (पौने चार सूत), 23/32 =5* सूत (पौने छ: सूत)।

(d) यदि 64 के अंक के ऊपर कोई अंक है तो उस अंक को 8 से भाग करने पर सूत में माप प्राप्त होती है; जैसे- . 9/64″ =1 सूत, 13/64% =18 सूत, 33/64* =48 सूत आदि।

Back to top button