Answer for स्टील टेप का प्रयोग कहा होता और ये कैसे बनती है ?

इसका प्रयोग मुख्यतः लम्बी दूरी की माप लेने के लिए किया जाता है। यह 1/2″ या 3/4″ चौड़ाई तथा 5 फुट से 100 फुट की लम्बाई में उपलब्ध रहते हैं। इसमें इंच को आठवें स्थान तक तथा सेमी को दसवें स्थान तक विभाजित किया होता है। यह स्प्रिंग स्टील की पतली चादर पर प्रिन्ट करके बनाया जाता है। बहुत अधिक लचीला (flexible) होने के कारण इसके द्वारा कोई भी प्रोफाइल आसानी से मापी जा सकती है।

ट्राई-स्क्वायर Try-square
ट्राई-स्क्वायर एक ऐसा सहायक औजार है जिसकी सहायता से हम समकोण की परख करते हैं। इसके द्वारा Blade सतह की समतलता की भी जाँच की जा सकती है। इसका प्रयोग जॉब की चिन्हन करते समय समान्तर तथा लम्बवत् रेखाएँ खींचने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कार्यखण्ड को वाइस में समकोण पर पकड़ने के Straight edge लिए किया जाता है। इसका साइज ब्लेड की लम्बाई से प्रकट किया जाता है। चित्र में एक ट्राई-स्क्वायर के भागों को दर्शाया गया है। यह मुख्यत: दो प्रकार का होता है

साधारण ट्राई-स्क्वायर Simple Try-square
साधारण ट्राई-स्क्वायर का प्रयोग आमतौर पर कारपेन्टर करता है। इसमें कोण को देखने के लिए अधिक चित्र ट्राई-स्क्वायर सूक्ष्मता नहीं होती। एक कास्ट आयरन के बेस के साथ स्टील का ब्लेड रिवेट करके समकोण पर जुड़ा रहता है।

मास्टर ट्राई-स्क्वायर Master Try-square
मशीन शॉप में जहाँ अधिक सूक्ष्मता में मशीनों के पार्ट बनाए जाते हैं, वहाँ केवल मास्टर ट्राई-स्क्वायर से ही कार्य लिया जाता है। इसका बेस तथा ब्लेड दोनों भली-भाँति ग्राइण्ड करके हाई-कार्बन स्टील से बनाए जाते हैं। ये भी चार प्रकार के होते हैं

फिक्स्ड ट्राई-स्क्वायर Fixed Try-square
फिक्स्ड टाइप ट्राई-स्क्वायर का बेस तथा ब्लेड दोनों एक ही धातु से बहुधा निकाले जाते हैं, जिन्हें रिवेट करने की आवश्यकता नहीं होती और न ही ब्लेड को आगे-पीछे सरकाया जा सकता है, इसे सॉलिड ट्राई-स्क्वायर कहते हैं। इसी में एक-दूसरे रूप के अन्तर्गत ब्लेड को रिवेट करके भी तैयार किया जाता है, जिसमें ब्लेड तथा बेस की धातु अलग-अलग होती है। इसे बैक-स्क्वायर टाइप कहते हैं। चित्र में क्रमश: सॉलिड तथा. बैक-स्क्वायर टाइप टाई-स्क्वायर दर्शाये गए हैं।

एडजस्टेबल ट्राई-स्क्वायर Adjustable Try-square
इस ट्राई-स्क्वायर के ब्लेड को आवश्यकतानुसार आगे-पीछे सरकाया जा सकता है, जिससे स्टैपनुमा जॉब को ब्लेड की लम्बाई कम करके परखा जा सके। कॉम्बीनेशन सैट में स्क्वायर हैड के साथ यदि स्टील रूल को प्रयोग किया जाएगा तो वह एडजस्टेबल ट्राई-स्क्वायर का ही कार्य करता है। इसके ब्लेड में बीच में पूरी लम्बाई में एक नाली कटी होती है, जिसमें स्टॉक के अन्दर लगी पिन का ऊपरी सिरा फंसा होता है। एडजस्टेबल ट्राई-स्क्वायर में पिन के दूसरे सिरे पर चूड़ियाँ कटी होती हैं। इसमें लगे नट को कसने पर स्टॉक व ब्लेड सही 90° का कोण बनाते हैं। ब्लेड की लम्बाई कम करने के लिए नट को ढीला करके ब्लेड को स्टॉक में सरका सकते हैं।

‘L’ स्क्वायर (‘L’Square)
यह लगभग आधा सूत मोटी मृदु इस्पात (mild steel) की पत्ती का बना होता है। इसकी चौड़ाई 30 से 50 मिमी तथा लम्बाई 150 से 200 मिमी होती है। इसकी दोनों भुजाओं पर ब्रिटिश तथा मीटरी प्रणालियों में निशान बने होते हैं।

Back to top button