Answer for स्निप Snip क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है ?

हाथ द्वारा चादर को काटने के लिए स्निप (snip) का प्रयोग किया जाता है। इसकी बनावट तथा क्रिया सिद्धान्त कैंची के समान होता है। ये हाई-कार्बन स्टील (high carbon steel) के बनाए जाते हैं। इनकी कर्तन धारों (cutting edges) को हार्ड व टेम्पर किया जाता है। इसके कर्तन ब्लेड की धारों को लगभग 80° पर ग्राइण्ड किया जाता है। किसी स्निप की समस्त लम्बाई उसका आकार (size) प्रकट करती है। बनावट के आधार पर स्निप दो प्रकार की होती हैं

स्ट्रेट स्निप Straight Snip
इस स्निप के ब्लेड सीधे (straight) होते हैं। इसका उपयोग सीधी रेखा में कटिंग करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा बड़ी त्रिज्या के वक्र (curve) भी काटे जा सकते हैं।

बैन्ट स्निप Bent Snip
वक्र लाइन में कटिंग करने के लिए बैन्ट स्निप का प्रयोग किया जाता है। वृत्ताकार कटिंग करने के लिए स्निप के ब्लेडों को मोड़ दिया जाता है।

Back to top button