Answer for स्मार्टआर्ट का प्रयोग कहा किया जाता है

क्लिपआर्ट, पिक्चर और शेप की तरह से आप वर्ड में स्मार्टआर्ट भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिये आपको रिबनबार के Insert टैब में दिये विकल्प Illustrations के अंतर्गत आने वाले SmartArt नामक विकल्प को क्लिक करें। इससे स्क्रीन पर इससे जुड़ा विकल्प मीनू चित्र की तरह से डिस्प्ले होगा

वर्ड 2010 में प्रयोग के लिये उपलब्ध सभी तरह की स्मार्टआर्ट आपको स्लेक्ट करने की सुविधा रहे इसके लिये अलग-अलग कैटागरी में भी मिलती हैं। यदि आप यहां दिये All विकल्प को क्लिक करेंगे तो सभी तरह की स्मार्ट आर्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। ऊपर दिये चित्र में इसे दर्शाया गया है।

– यदि आप इसमें दी गयी किसी एक प्रकार की कैटागरी पर क्लिक करेंगे तो केवल उससे जुड़ी स्मार्टआर्ट ही सामने आयेगी। आप जिस स्मार्टआर्ट को इंसर्ट करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें। इंसर्ट होने के बाद वह क्लिपआर्ट डॉक्यूमेंट में इंसर्ट होकर आ जायेगी।

– डॉक्यूमेंट में इंसर्ट की गयी स्मार्टआर्ट में आप मनचाहा टेक्स्ट लिख सकते हैं और उस पर विशेष स्टाइल भी लगा सकते हैं। 2 टेक्स्ट के साथ आप इमेज को भी स्मार्टआर्ट में लगा सकते हैं। इसमें बुलेट लगा सकते हैं और इसमें दिये आइटम को मूव भी कर सकते हैं। यदि जरूरत हो तो इसके किसी भी भाग को छोटा या बड़ा भी किया जा सकता है।

Back to top button