Answer for हनी कॉम्ब क्या होता है

यह भी स्मोकिंग के समान बनाना होता है। इसके लिए भी तीन गुना कपड़ा लेते हैं। जिस प्रकार गड्ढे-गड्ढे शहद के छत्ते में होते हैं। ठीक उसी प्रकार ही इस टांके में गड्ढे से आते हैं, देखें चित्र में। इसीलिए इसका नाम हनी कॉम्ब रखा गया है। यह कलफ वाले तथा क्रीस न पड़ने वाले कपड़ों में आसानी से तथा सुगमता से बनाया जाता है – जैसे वायल, आरकण्डी, लोन या साटन नाइलॉन आदि में।

विधि – डिज़ाइन जितना तैयार रखना होता है उससे तीन गुना कपड़ा इसको बनाने हेतु लेना पड़ता है। उस कपड़े पर 3 पाइंट की दूरी पर निशान लगा कर प्रैस से क्रीस डाल लेते हैं। और फिर क्रीस पर पाइंट-पाइंट के निशानों को पकड़ कर मिलाते हुए हनी कॉम्ब बनाते जाते हैं। यह दो प्रकार से बनाते हैं। एक तो धागा ऊपर की ओर छोड़ते हुए और दूसरा नीचे की ओर लेते हुए कार्य करते हैं।

Back to top button