Answer for हस्त रेती किसे कहते है ?

यह रेती भी समतल रेती के समान आयताकार सैक्शन (section) की होती है। इसकी चौड़ाई समस्त लम्बाई में एकसमान होती है। प्वॉइण्ट की ओर की 1/3 लम्बाई मोटाई में टेपर होती है। इसकी एक एज (edge) पर सीधे सिंगल कट दाँते होते हैं जबकि दूसरी एज बिना दाँतों की होती है, इस एज को सुरक्षित एज़ (safeedge) कहते हैं। यह सुरक्षित एज़ (safeedge) रेती की समतल सतह को खड़ी अवस्था में जॉब को साइड से रेती करने में सहायता देती है तथा जिस सतह पर सेफ एज चलती है वह सतह खराब नहीं होती।

पिलर रेती Pillar File
यह रेती शेप (shape) में हैण्ड रेती के समान होती है, परन्तु इसकी चौड़ाई तथा मोटाई का अनुपात कम होता है। यह उससे कम चौड़ी तथा अधिक मोटी होती है। इसकी लम्बाई 15-25 सेमी तक पाई जाती है। इसका प्रयोग खाँचों में रेती करने के लिए किया जाता है, जैसे की-वे (key-way) इत्यादि। मिल रेती Mill File इस रेती की चौड़ाई व मोटाई समस्त लम्बाई में समान रहती है। इसकी एज चौरस, गोल या डायमण्ड शेप में होती है। इन एज पर सिंगल कट दाँते बने होते हैं। इन दाँतों का उपयोग अर्द्ध-गोलाकार ग्रूव बनाने के लिए किया जा सकता है। इसकी फलकों पर अधिकतर सिंगल कट दाँते बने होते हैं, इसलिए इसका प्रयोग लेथ मशीन पर जॉब की सतह को परिष्कृत करने या ड्रॉ रेताई करने के लिए किया जाता है।

वार्डिंग रेती Warding File
यह रेती भी समतल रेती के समान होती है, परन्तु इसकी मोटाई कुछ कम होती . है तथा सारी लम्बाई में समान होती है। यह रेती 10-20 सेमी लम्बी होती है। इसके फलक पर बहत बारीक दाँते होते हैं। इस रेती का प्रयोग परिष्कृति (finishing) के लिए या अन्य हल्के कामों के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग चाबी बनाने, खाँचों की कोर साफ करने आदि कामों में किया जाता है।

Back to top button