Answer for हैक्सॉ (Hacksaw) क्या होता है और ये किस काम आता है

इसे लोहे की आरी भी कहते हैं। इसका प्रयोग धातु के तार, छड़, चादर, पाइप आदि को काटने के लिए किया जाता है। इसके ब्लेड की लम्बाई 30 सेमी० होती है। हैक्सॉ में नया ब्लेड लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह आगे की ओर गति करते समय धातु को काटे। कटिंग प्रारम्भ करने से पूर्व ब्लेड को भली प्रकार कस लेना चाहिए। उपयोग के बाद हैक्सॉ को यथास्थान ब्लेड ढीला करके कील या हुक पर लटका देना चाहिए।

Back to top button