Answer for हैरो का प्रयोग कहा किया जाता है ?

यह भी एक विशेष प्रकार का हल है, जिसका प्रयोग जुताई के लिए किया जाता है। इनके द्वारा जुताई के साथ मिट्टी पलटने का कार्य भी होता है। खेतों में खाद डालने के बाद उसे मिट्टी में ठीक प्रकार से मिलाने के लिए यह बहुत उपयोगी इम्प्लीमेन्ट है। यह इम्प्लीमेन्ट ऊँची-नीची अथवा समतल भूमि पर एक-समान कार्य कर सकता है।

हैरो दो प्रकार के होते हैं, जिनका प्रयोग खेतों के लिए किया जाता है।
1. सिंगल एक्शन
2. डबल एक्शन (टेण्डम हैरो)

सिंगल एक्शन हैरो को भी दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है
1. ट्रेल्ड हैरो
2. माउण्टेड हैरो

ट्रेल्ड हैरो Trailed Harrow
इसे ऑफसैट हैरो भी कहते हैं। इसके द्वारा एक बार एक ही साइड में मिट्टी कटती है। ये छोटी होने के कारण बैलों, घोड़ों द्वारा भी खींची जा सकती है। यह एंगिल आयरन के आयताकार फ्रेम में एक्सेल पर फिट की जाती है। इसके दो डिस्कों के बीच सेपरेटर बुश (डमरू) लगाकर बनाया जाता है। इसमें बैलों के लिए चार एवं ट्रैक्टर के लिए 14 से 18 तक डिस्कें ट्रैक्टर की क्षमता के अनुसार लगाई जाती हैं।

माउण्टेड हैरो (डबल एक्शन) Mounted Harrow (Double Action)
यह थ्री प्वॉइण्ट हिच सिस्टम पर कार्य करने वाली होती है। इसका ट्रैक्टर पर साइड ड्राफ्ट (एक ओर को खिंचने का कारण) सेटिंग हेतु चित्र में देखें। इस एटैचमैन्ट को एडजस्ट करके साइड ड्राफ्ट कम कर सकते हैं।

Back to top button