Answer for होल बेसिस सिस्टम क्या है?

इस पद्धति में होल साइज को स्थिर माना जाता है। इसका न्यूनतम विचलन (lower deviation) शून्य होता है अर्थात् होल का बेसिक साइज ही लोअर लिमिट साइज होता है। इस पद्धति में होल साइज को ‘H’ से संकेतित किया जाता है। शाफ्ट के अन्दर वांछित डेविएशन होल सिस्टम की तालिका से ज्ञात करते हैं।

शाफ्ट बेसिस सिस्टम Shaft Basis System
इस पद्धति में शाफ्ट के साइज को स्थिर मान कर चला जाता है अर्थात् शाफ्ट का अपर डेविएशन (upper deviation) शून्य होता है। इस पद्धति में शाफ्ट का अपर लिमिट साइज बेसिक साइज होता है। इस सिस्टम में शाफ्ट के साइज को ‘h’ द्वारा दर्शाया जाता है तथा उसके अनुसार होल के साइज में डेविएशन दिया जाता है। इसके लिए शाफ्ट बेसिस की तालिका को प्रयोग किया जाता है। चित्र में होल तथा शाफ्ट सिस्टम में तीनों प्रकार की फिट्स के लिए टॉलरेन्स जोन को दर्शाया गया है। अधिकतम होल सिस्टम ही प्रयोग में लाया जाता है, क्योंकि एक होल की तुलना में शाफ्ट के साइज को बदलना आसान होता है। होल साइज को स्टैण्डर्ड टूल की सहायता से बनाया जा सकता है तथा फिट्स के अनुसार शाफ्ट के साइज को बारीकी से बदलकर वांछित क्लीयरैन्स (clearance) आसानी से दिया जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि हमें कोई फिट 25 H7-26 दी गई है तो इसे देखने पर ज्ञात होता है कि यह होल बेसिस सिस्टम की फिट है, तो हम तालिका की सहायता से 25 मिमी के व्यास के लिए 17 के कॉलम में दिया गया (विचलन) देखेंगे। तालिका में यह 21 माइक्रोन है अर्थात् होल का अपर लिमिट साइज 25.021 मिमी तथा लोअर लिमिट साइज 25.00 मिमी होगा, जबकि उसी तालिका में 17 से आगे p6 के कॉलम में शाफ्ट की डेविएशन | दिया है अर्थात् शाफ्ट का अपर लिमिट साइज 25.035 मिमी तथा लोअर लिमिट साइज 25.022 मिमी होगा। (+22)

Back to top button