Answer for Band and Band Collar क्या होता है

बैंड कंठी को कहते हैं। यह प्रायः कुत्र्तों में लगाई जाती है। इसकी फॉल नीचे की ओर बिल्कुल नहीं आती है। फार्मूले के अनुसार इसकी चौड़ाई 4 सेमी. ली जाती है। मगर इच्छानुसार पतली या अधिक चौड़ी रखी जा सकती है। कंठी के साथ जब कॉलर भी लगाया जाए तो उसे बैंड कॉलर या स्टैंड कॉलर कहते हैं। कॉलर हमेशा कंठी के ऊपर पलट कर आता है। इसकी चौड़ाई कंठी से हमेशा 1 सेमी. अधिक होती है। ताकि कॉलर के नीचे से कंठी दिखाई न दे।इसका भी बढ़ा हुआ भाग सिलाई द्वारा पहने फिनिश कर लेंगे और उसके उपरान्त गले में सीधी ओर से लगाकर उल्टी ओर तुरपाई द्वारा जोड़ेंगे। यह कॉलर भी उरेब कपड़े पर ही काटा जाता है।

Back to top button