Answer for Button Hole Sewing Machine क्या होता है

बटन होल प्रायः हर वस्त्र पर ही बनाए जाते हैं। कई वस्त्रों के तार बहुत जल्दी फैल जाते हैं और कुछ एक के नहीं। इस मशीन द्वारा बटन होल इस प्रकार से फिनिश किए जाते हैं कि काटे हुए स्थान से कपड़े के तार न निकलें तथा कट भी मजबूत रहे। अत: उसके किनारे (Edge) पर stitch कर दिए जाते हैं। इस मशीन पर बटन होल के तीन या चार साइज सैट किए जा सकते हैं। बटन होल कितने व कैसे धागों से बनाया जाए, यह उसकी quality पर निर्भर करता है। ऐसे कपड़े जिनमें कटिंग के बाद धागे कम निकलते हैं, बटन होल से सिल दिए जाते हैं। आधुनिक बटन होल सिलाई मशीन में यह सुविधा भी होती है कि standard garments के बटन होल पहले से ही निर्धारित दूरी पर तैयार किए जा सकते हैं। यह मशीन लॉक (Lock) स्टिच या चेन (Chain) स्टिच किसी पर भी आधारित हो सकती है। यह मशीन सिर्फ पैडल से चलती है अर्थात् मशीन की स्पीड fixed clutch driving device पर आधारित होती है। इस मशीन में lengthwise तथा widthwise दोनों प्रकार से काज बन सकते हैं। किन्तु इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमें किस प्रकार के बटन होल चाहिएं।

Back to top button