Answer for Classilication of Fibres क्या होता है

1. प्राकृतिक रेशे – ये रेशे प्रकृति की अद्भुत देन है, जो कि मनुष्य तीन रूपों में प्राप्त करता है –
I. वनस्पतिक रेशे;
II. पशु रेशे;
III. खनिज रेशे।
I. वनस्पतिक रेशे – जो रेशे वनस्पतियों अर्थात् पेड़ पौधों से प्राप्त होते हैं, वे वनस्पतिक रेशे कहलाते हैं। ये मुख्यत: चार प्रकार के होते हैं –
(a) कपास – सूती वस्त्र तैयार करने का एक बृहद तरीका है। इसका पौधा 5 फुट से 6 फुट लम्बा होता है। इस पर पीले रंग के फूल आते हैं। फल भी लगता है। कपास के कुछ पौधों से तो कपास स्वयं गिर जाती है और कुछ एक से चुनी जाती है। चुनी हुई कपास अच्छे दर्जे की मानी जाती है, जिसे ना कहते हैं। नर्मा का पौधा अधिक फूल देता है। उसका फूल भी कपास से अधिक मोटा व चमकीला होता है। इस पर सफेद व पीले दोनो रंग के फूल लगते हैं। इस पौधे का रेशा अधिक चमक वाला व हल्का होता है। इसीलिए इसके कपड़े हल्के तथा अधिक सफेद बढ़िया किस्म के बनते हैं। गिरी हुई कपास दूसरे दर्जे की होती है क्योंकि उसका रेशा नर्मा के मुकाबले कम अच्छी किस्म का होता है।

Back to top button