Answer for Creping क्या होता है

क्रेपिंग की विधि में वस्त्र को दो रोलर्स के बीच से गुजारा जाता है। इन रोलर्स पर दांते लगे होते हैं उनसे वस्त्र में चुन्नट या तह के निशान बन जाते हैं। किन्तु यह निशान स्थायी नहीं होते हैं। धोने व प्रैस करने से यह खराब हो जाते है। क्रेपिंग की दूसरी विधि रासायनिक होती है। रासायनिक विधि द्वारा कपड़े में सिकुड़न डालने के लिए कास्टिक सोडा या सान्द्र सल्फ्यूरिक एसिड अम्ल प्रयोग करते हैं। इस विधि द्वारा की गई क्रेपिंग अधिक समय तक चलती है। अर्थात यांत्रिक विधि अस्थायी तथा रासायनिक विधि स्थायी होती है। रासायनिक विधि में यदि रासायनों का मिश्रण ठीक अनुपात में न लिया जाए तो वस्त्रों का सिकुडने तथा फैलने का भी डर हो जाता है।

Back to top button