Answer for Divider क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है ?

माइल्ड स्टील या हाई-कार्बन स्टील का प्रकार (compass) के समान दो टाँगों वाला चिन्हन यंत्र है। इसकी दोनों टाँगें समान लम्बाई की तथा नुकीली होती हैं। हाई-कार्बन स्टील के कम्पास को हार्ड तथा टैम्पर (hard and temper) किया जाता है जबकि माइल्ड स्टील के कम्पास को केस हार्ड (case hard) किया जाता है। इसका साइज दोनों टाँगों के जोड़ से नुकीले प्वॉइण्ट तक की लम्बाई द्वारा दिया जाता है। बाजार में ये 100, 150 या 200 मिमी की लम्बाई में उपलब्ध हैं। विशेष कार्यों के लिए ये अधिक लम्बाई के भी बनाए जा सकते हैं। इसका प्रयोग स्टील रूल से कोई माप लेने के लिए किया जाता है। चिन्हन करते समय दूरी का विभाजन (division) करने के लिए भी डिवाइडर का उपयोग किया जाता है। डिवाइडर को नुकीला बनाने के लिए ऑयल स्टोन को उपयोग में लाना चाहिए। ग्राइण्डर पर नुकीला बनाने से गर्म होने के कारण इनकी हार्डनैस समाप्त हो जाती है। डिवाइडर दो प्रकार के होते हैं

रिवेट टाइप डिवाइडर Rivet Type Divider
इस प्रकार के डिवाइडर की दोनों टाँगों को ऊपर से वाशर रखकर रिवेट द्वारा जोड़ा जाता है। इस प्रकार बने जोड़ की दोनों टाँगों को बल लगाकर खोला या बन्द किया जाता है। जोड़ ढीला पड़ने पर रिवेट को पीटकर उसे टाइट (tight) कर दिया जाता है। इसकी माप को सावधानीपूर्वक लेना पड़ता है।

स्प्रिंग टाइप डिवाइडर Spring Type Divider
जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। इसकी दोनों टाँगों के ऊपरी सिरों को एक रिवेट का आलम्ब बनाकर गोल कमानी स्प्रिंग के द्वारा रोका जाता है। इसका जोड़ व आकार बहुत कुछ इनसाइड स्प्रिंग कैलीपर्स से मिलता-जुलता है। स्प्रिंग के तनाव के विपरीत इसे स्क्रू व नट के द्वारा समायोजित किया जाता है।

Back to top button