Answer for Facial Manipulation क्या होता है

Facial Manipulation क्या होता है
Cleansing Milk से चेहरे को साफ़ करने के बाद Cold Cream चेहरे, गर्दन पर लगायें। Neck से Massage शुरू करें। Massage हाथों की उंगलियों द्वारा ऊपर की ओर होनी चाहिए और चेहरे पर Cream को अच्छी प्रकार फैलाएं।

FACIAL MOVEMENTS क्या होती है
1. Stroking Movements—यह क्रिया हथेली तथा fingers के पोरों से हल्के-हल्के से की जाती है। इससे Nerves को आराम मिलता है और इसको हमेशा ऊपर की तरफ करें।

2. Kneading Movements-यह मुख्य तौर पर Chin और Cheeks पर की जाती है। हाथों को बंद करके, चमड़ी पर प्रयोग करें। यह क्रिया इस प्रकार प्रतीत होती है; जैसे-आटा गूंथने की क्रिया।

3. Pinching Movement-यह क्रिया अंगूठे और उंगलियों से की जाती है। इसमें Cheeks, Double Chin, Loose Skin को लाभ पहुंचता है।

4. Piano Movement-इस क्रिया के द्वारा चेहरे के Muscles विकसित होते हैं। इसका प्रयोग गालों पर किया जाता है। इसमें Fingers का प्रयोग Piano बजाते समय लचकीली उंगलियों की तरह होनी चाहिए। इसको Chin के ऊपर किया जाता है।

5. Cross-finger Movement-इसको Chin के ऊपर किया जाता है। यह Double Chin और Joint line के लिए लाभदायक है।

6. Scissor Movement-यह क्रिया दोनों हाथों की उंगलियों से माथे और Chin तथा Cheeks के ऊपर की जा सकती है।

7. Circular Movement-यह क्रिया ऊपर की ओर होनी चाहिए। इसमें Chin पर Upper lip के Circular Movement की जाती है। यह क्रिया अंगूठे से की जाती है। इस क्रिया को नाक व आंखों के ऊपर करते समय ध्यान रखें कि चमड़ी खींची न जाए।

8. Friction Movement-इस क्रिया के द्वारा चमड़ी पर दबाव डाला जाता है। इस क्रिया में हाथों की उंगलियों और पोरों को प्रयोग में लाया जाता है।.

9. Rotary Movement-इस क्रिया का प्रयोग गालों के ऊपर Chin, Ear, Teeth से Mouth के साथ Needle Ear तक और Nose से Top of Ear तक किया जाता है। Massage का प्रयोग 20-25 Minute तक करना चाहिए, परन्तु 20 मिनट से कम समय नहीं करना चाहिए। इसके बाद 10 मिनट तक Steam दें। Black Head Remover से Black Heads निकालो। इसके बाद चेहरा साफ़ करें। Facial के बाद Face Pack का प्रयोग करें, परन्तु eyes and lips को बचाएं। Cotton के टुकड़े पानी या गुलाब जल में भिगो कर आंखों के ऊपर रखें। जब Pack सूख जाए तो बाद में चेहरे को धोकर कीटाणु रहित Towel या साफ़ Cotton से साफ़ करें।

Back to top button