Answer for Hammer क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है ?

कास्ट स्टील के फोर्जिंग द्वारा बनाए गए हथौड़ों को हैमर कहते हैं। ये विभिन्न भारों में बाजार में उपलब्ध होते हैं। उपयोगिता के अनुसार विभिन्न आकारों (shape) में बनाए जाते हैं। मुख्य रूप से धातु-चादर शाला में निम्न प्रकार के हथौड़े प्रयोग किए जाते हैं।

बाल पीन हथौड़ा Ball Peen Hammer
चादरों को जोड़ने के लिए लगने वाले रिवेट को चोट मार कर फैलाने के लिए बाल पीन हथौड़े का प्रयोग किया जाता है। इसके पीन की शेप अर्द्ध-गोलाकार (hemi-spherical) होती है। इसके फेस को छेनी अथवा पंच पर चोट मारने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

क्रॉस पीन हथौड़ा Cross Peen Hammer
क्रॉस पीन हथौड़े का प्रयोग चादर में ग्रूव (groove) बनाने के लिए अथवा उसको किसी कोण पर मोड़ने के लिए किया जाता है। इसकी पीन सादी (plain) तथा हैण्डिल से 90° पर होती है।

स्ट्रेट पीन हथौड़ा Straight Peen Hammer
इसकी पीन हैण्डिल की सीध में होती है, इसलिए इसे स्ट्रेट पीन हथौड़ा कहते हैं। इसका उपयोग भी चादर को मोड़ने के लिए अथवा ग्रूव डालने के लिए किया जाता है।

Back to top button