Answer for Hosiery क्या होता है

हौज़री शब्द होजा (Hosa) एंग्लो-सैक्शन शब्द है। इससे अभिप्राय उन वस्त्रों से है जो शरीर के निचले भाग यानि टांगों को ढकने के काम आते हैं। पहले यह हाथ से बनाए जाते थे और अब यह मशीनों से स्टॉकिंग (stocking) के नाम से जाना जाता है। ठंडे प्रदेशों या देशों में इसका प्रयोग अधिक किया जाता है। अत: मशीन उद्योग भी विस्तार पा रहा है। अधोवस्त्रों से शुरू किया गया उद्योग आजकल कार्डीगन, कोट, स्कर्ट, ड्रेस, बनियान, जांघिए, ब्लाउज आदि अनेकानेक वस्त्र हौजरी क्षेत्र में बनने लगे हैं। अब निटिड वस्त्र थान के रूप में भी बनने लगे हैं।

Back to top button