Answer for Knitting क्या होता है

प्रारम्भ में निटिंग का कार्य घरेलु हुआ करता था। एक धागे से ही दो सलाइयों द्वारा ऊनी स्वेटर, मोजा, टोपी आदि बुनी जाती थीं। हर कार्य की प्रगति के साथ ही साथ इस क्षेत्र में भी प्रगति हुई। बहुत ही प्राचीनकाल में भी घरों की महिलाएं ऐसे प्रयोग के वस्त्र बनाया करती थीं क्योंकि हाथ का बुना एक मोजे का जोड़ा मिस्र देश के मकबरे में मिला है जो कि बेहद रूखा तथा मोटे जाल की रचना वाला है। सम्भवतः ईसा पूर्व चौथी शताब्दी का माना जाता है। आज के समय के अनुसार उस काल में ऐसी सलाइयां तो नहीं रही होगी जैसी आज हैं। किन्तु किन्हीं और साधनों से सलाइयां बना कर अवश्य निटिंग होती होगी। इसी को देखकर 1598 में रेवरेंड विलियम ने इंग्लैंड के नाटिंघम शहर में एक निटिंग मशीन का आविष्कार किया। यह समय वहां की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम का स्वर्ण युग था और महारानी ने इस कार्य में रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण यह कार्य मिस्टर ली ने फ्रांस में किया और शीघ्र ही इससे हाथ से कार्य करने की अपेक्षा दस गुना कार्य अधिक होने लगा। कुछ वर्षों तक इसी से कार्य होता रहा। 200 वर्ष बाद सर्कुलर निटिंग मशीन तथा वार्प निटिंग मशीन भी बनी और इंग्लैंड में उसके भाई द्वारा यह उद्योग चलाया गया और ६ धीरे-धीरे समय-समय पर इन कार्यों में विकास होता रहा। प्रगति की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते यह एक अच्छा व्यवसाय हो गया। लेकिन निटिंग मशीन चाहे जितनी चौड़ी क्यों न हो, उसके चलने की रफ्तार, कम चौड़ी मशीन के बराबर होती है। जबकि करघा जितना अधिक चौड़ा होगा वीविंग उतनी ही अधिक और तेजी से होगी। किन्तु फिर भी टेक्सचर्ड यार्न के आविष्कार के बाद से तो निटिंग वीविंग की प्रतियोगी ही बन गई। इसका कारण स्पष्ट लक्षित होता है कि सामान्य जन का इन कपड़ों में रुचि लेना। इसमें यह भी लाभ है कि फैशन बदलते ही इसका रूप बदलना कितना आसान होता है। और अब कुछ समय से तो को-वी-निट (co-we-knit) मशीन से निटिंग-वीविंग के सम्मिश्रण से भी वस्त्र निर्माण हो रहे हैं। अच्छी कवरिंग देकर रचना सघन करके वस्त्र निर्माण हो रहे हैं जिसमें श्रम व सामग्री दोनों ही लग रहे हैं। इसका लाभ यह है कि वस्त्र उधड़ने की प्रतिरोधकता का निर्माण हो रहा है।

Back to top button