Answer for Perforated Machine क्या होता है

यह भी heavy duty मशीन है। यह होती तो सिलाई मशीन की तरह ही है किन्तु बिना धागे के इसका प्रयोग पेपर में छिद्र बनाने के लिए किया जाता है। इसके horizontal arm की लम्बाई काफी अधिक होती है जिससे कि मशीन पर कार्य करने की चौड़ाई अधिक मिलती है। जिन कागजों को perforate करना होता है इसके चौड़े arm की वजह से उन्हें घुमाना सरल हो जाता है। इस मशीन में जिस सुई का प्रयोग होता है वह मोटी सुई होती है। उसकी नोक तोड़ कर सुई के उखड़े किनारों को घिसकर गोल बनाते हैं, जिससे कि वह कागज में फंसे नहीं और छिद्र भी गोल तथा मोटे हो जाएं। यह मशीन भी बिजली की मोटर से चलती है।

Back to top button