Answer for Pipe and Pipe Accessories कौन सी होती है ?

सभी प्रकार के भवनों में जल आपूर्ति एवं बेकार पानी की निकासी के लिए विभिन्न प्रकार के पाइपों को प्लम्बर द्वारा फिट किया जाता है लेकिन मैकेनिक ट्रैक्टर के लिए भी यह विधा बहुत महत्त्व की है। इन फिटिंग में विभिन्न प्रकार के उपसाधन आवश्यकतानुसार प्रयोग किए जाते हैं। यह फिटिंग सामान्यतया भवनों में दो प्रकार से प्रयोग की जाती है। भवनों के अतिरिक्त ऑटोमोटिव वाहनों में भी पाइपों एवं पाइप फिटिंग्स का उपयोग आवश्यकता के अनुसार किया जाता है। अनेक अवसरों पर इनके लघु रूप भी प्रयुक्त किये जाते हैं।

जी.आई. पाइप उपसाधन GI Pipe Accessories
जी. आई. पाइप अधिकतर घरेलू वाटर सप्लाई या तेल अथवा गैस को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए प्रयोग किया जाता है लेकिन ऑटोमोटिव वाहनों में भी इनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उपयोग कर लिया जाता है। इनकी फिटिंग स्थान व उपयोग के अनुसार विभिन्न प्रकार के उपसाधन प्रयोग करके की जाती है। इन कार्यों में प्रयोग होने वाले निम्नलिखित मुख्य उपसाधन होते हैं

सॉकेट Socket
इसका बाहरी व्यास पाइप के व्यास से कुछ अधिक होता है तथा अन्दर का व्यास पाइप व्यास के बराबर रहता है। इस पर पूरी दूरी में अन्दरूनी चूड़ी पाइप के अनुसार कटी होती है। इनका प्रयोग दो पाइपों को एक सीध में जोड़ने के लिए किया जाता है।

एल्बो Elbow
इसका बाहरी व अन्दरूनी व्यास सकिट के समान होता है। इसका आकार हाथ की कोहनी जैसा होता है। इसका प्रयोग पाइप की फिटिंग में उस स्थान पर किया जाता है, जहाँ पाइप को समकोणों पर फिट करना हो। इसके अतिरिक्त 55° तथा 45° के भी एल्बो प्रयोग किए जाते हैं। इनमें अन्दरूनी चूड़ी कटी होती हैं।

बैण्ड Bend
इसका व्यास पाइप की माप के बराबर होता है। इसे पाइप फिटिंग में कॉर्नरों पर प्रयोग किया जाता है। इसके दोनों ओर लगभग एक इंच भाग में पाइप के समान चूड़ियाँ कटी होती हैं। इन्हें सॉकेट के साथ पाइप से जोड़ा जाता है। इसका यह लाभ है कि इससे पानी आदि का दाब कम नहीं होने पाता है। इसे वहाँ प्रयोग कर सकते हैं, जहाँ पाइप फिटिंग के लिए पर्याप्त स्थान हो।

‘टी बैण्ड ‘T’ Bend
यह अंग्रेजी अक्षर ‘T’ की आकृति का होता है। इसका प्रयोग मेन पाइप लाइन से ब्राँच लाइन को संयोजित (connect) करने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से सप्लाई लाइन के अतिरिक्त दो लाइनों को जोड़ा जा सकता है।

Back to top button